🎉 Welcome to Shop.MightLearn.com   |   🔖 Combo Offers Available   |   📚 Trusted by 10,000+ Students   |   ✨ New Stock Just Arrived!
🎉 Welcome to Shop.MightLearn.com   |   🔖 Combo Offers Available   |   📚 Trusted by 10,000+ Students   |   ✨ New Stock Just Arrived!

मैडम मेरी क्यूरी । पाठ 3 । Class 8 Hindi Lesson 3 Question and Answer Assam | SCERT Class 8 Hindi Chapter 3 Solution |

मैडम मेरी क्यूरी

1.

(क) मेरी क्यूरी का संक्षिप्त परिचय दो।

उत्तर: मैडम मेरी क्यूरी का जन्म 1867 ई. में 7 नवंबर को वारसा (पोलैंड) में हुआ था। वे एक ऐसी विलक्षण महिला वैज्ञानिक थी जिन्होंने दो बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था। उनके पति पियरे क्यूरी भी एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे। दोनों ने मिलकर ‘पोलोनियम’ तत्व की खोज की, इसके अलावा ‘रेडियम’ और ‘रेडियोधर्मिता’ की भी खोज की थी। मैडम मेरी क्यूरी को ‘भौतिक शास्त्र’ के लिए 1903 में पहला नोबेल पुरस्कार और दूसरा नोबेल पुरस्कार 1911 ईस्वी में ‘रसायन शास्त्र’ के लिए मिला।

(ख) मैडम क्यूरी को किस किस विषय में और कब-कब नोबेल पुरस्कार मिले थे?

उत्तर: मैडम क्यूरी को पहला नोबेल पुरस्कार 1903 ई. को भौतिक शास्त्र के लिए मिला था। दूसरा नोबेल पुरस्कार 1911 ई. में रसायन शास्त्र के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धिकरण के लिए मिला था। 

(ग) मैडम क्यूरी ने किन चीजों की खोज की? शोध कार्य के समय उन्हें कौन सी परेशानियांँ उठानी पड़ी?

उत्तर: मैडम क्यूरी ने ‘पोलोनियम’ तत्व, ‘रेडियम’ और ‘रेडियोधर्मिता’ की खोज की थी।

        इन सभी खोज कार्यों को चलाते समय उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि उनके पास उपयुक्त प्रयोगशाला नहीं थे। न पर्याप्त उपकरण थे, न पर्याप्त मात्रा में कच्चे खनिज। प्रयोगशाला में गैस निकलने की व्यवस्था भी नहीं थी। वहांँ का  वातावरण दूषित और अस्वास्थ्यकर था। जिसके कारण उन्हें टी.बी. और एनिमिया जैसे बीमारी का सामना करना पड़ा था।

(घ) मेरी क्यूरी की खोज मानव समाज के लिए किस तरह लाभकारी सिद्ध  हुई?

उत्तर: मेरी क्यूरी की रेडियोधर्मिता की खोज से मानव समाज को एक ऐसा उपकरण मिल गया था जिससे मानव के शरीर के अंदर के भाग को भी देखना संभव हो गया। उससे भी महत्वपूर्ण बात यह थी कि रेडियम कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर भी बहुत प्रभावकारी सिद्ध हुआ।

(ङ) रेडियोधर्मी रश्मियों की कौन-सी विशेषताएंँ हैं?

उत्तर: रेडियोधर्मी रश्मियों की विशेषता यह है कि कोई हीरा असली है या नकली इसका पता रेडियोधर्मी रश्मियों से लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन राशियों से मनुष्य के शरीर के अंदर के भाग को भी देखा जा सकता है।

(च) मेरी क्यूरी की मृत्यु पर अलवर्ट आइनस्टाइन ने क्या कहा था?

उत्तर: मेरी क्यूरी की मृत्यु पर अलवर्ट आइनस्टाइन ने कहा था- “दुनिया की प्रसिद्ध हस्तियों में यह एक ऐसा नाम है, जो आजीवन बेदाग रहा।”

2. सही उत्तर चुनकर लिखो:

(क) मैडम क्यूरी की बड़ी पुत्री का नाम आइरीन/ पियारे /जूलियट था।

उत्तर: आइरीन

(ख) पियरे क्यूरी की मृत्यु सड़क दुर्घटना/ बीमारी /बुढ़ापा के कारण हुई?

उत्तर: सड़क दुर्घटना।

(ग)मेरी को दूसरी बार भौतिक शास्त्र/ रसायन शास्त्र /अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

उत्तर: रसायन शास्त्र

(घ) मैडम क्यूरी को मधुमेह/ कैंसर/ एनिमिया की बीमारी हुई थी।

उत्तर: एनिमिया

(ङ) पोलैंड/ फ्रांस /भारत /इटली में मैडम क्यूरी का जन्म हुआ था।

उत्तर: पोलैंड

3. खाली जगहों को पूर्ति करो:

(क) क्यूरी दंपति का यह शोध कार्य धैर्य………….. और………….. की विशाल था।

उत्तर: अध्यवसाय, आत्मोउत्सर्ग

(ख) मेरी ने इस विश्वयुद्ध में अपनी बेटी आइरीन के साथ………….. इकाई का गठन किया और सेविका बनकर घायलों की………….. की।

उत्तर: सचल एक्सरे, चिकित्सा

(ग) मानव समाज उनकी……………. खोज और महान…………..… कार्यों को हमेशा याद रखेगा।

उत्तर: युगांतरकारी, कल्याणकारी

4. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) पियरे क्यूरी के सहयोगी कौन थे?

उत्तर: बैकरेल।

(ख) मेरी क्यूरी की दोनों बेटियों के नाम बताओ।

उत्तर: आइरीन क्यूरी और ईव क्यूरी।

(ग) कितने सालों तक मेरी क्यूरी ने घरेलू शिक्षिका का काम किया था?

उत्तर: चार सालों तक।

(घ) मेरी क्यूरी की बड़ी बहन का नाम क्या था?

उत्तर: ब्रोन्या।

(ङ) किन-किन क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है?

उत्तर: नोबेल पुरस्कार पांच क्षेत्रों में दिया जाता है- भौतिक,रसायन शास्त्र, चिकित्सा, साहित्य और शांति।

(च) कब अर्थशास्त्र को भी नोबेल पुरस्कार के अंतर्गत शामिल किया गया?

उत्तर: 1969 ई. में।

(छ) नोबेल पुरस्कार की शुरुआत किसने की?

उत्तर: स्वीडन निवासी ‘अल्फ्रेड नोबेल’ ने।

(ज) डायनामाइट किसने आविष्कार किया था?

उत्तर: अल्फ्रेड नोबेल ने।

Answer by Bhargov

Shopping Basket
0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop