आओ, बचायें धरती को | Lesson 13 | Class 7 Hindi lesson 13 Question And Answer Jatiya Bidyalay | Class 7 Hindi Chapter 13 Solution AJB |

Lesson 13

     (आओ, बचायें धरती को)
  1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो:

(i) प्रभात, मानसी के घर क्यों आता है?

उत्तर: प्रभात रंगाली बिहू में अपने गांव जाएगा, इसलिए वह मानसी से विदा लेने तथा बिहू की शुभकामनाएंँ देने आता है।

(ii) प्रभात जब मानसी के घर पहुंचता है, तब मानसी क्या कर रही थी?

उत्तर: प्रभात जब मानसिक के घर पहुंँचता है, तब मानसी बरामदे में अखबार पढ़ रही थी।

(iii) वयुमंडल की पाँचों परतें क्या-क्या है?

उत्तर: वायुमंडल की पाँचों परतें है- क्षोभ मंडल, समताप मंडल, ओजोन मंडल, आयन मंडल और बहिर्मंडल।

(iv) प्रदूषण को हम किस तरह रोक सकते हैं?

उत्तर: पहले हम अपने घर तथा आस-पड़ोस में गंदगी न फैलाएंँ, एवं गंदगी को साफ करने में अपना सहयोग दें। साथ ही जितनी ज्यादा हो सके वृक्ष लगाकर प्रकृति को हरा-भरा करके हम प्रदूषण को रोक सकते है।

(v) प्रस्तुत पाठ में कितने प्रदूषण की बातें की गयी है? वे क्या-क्या है?

उत्तर: पाठ में प्रमुख चार प्रकार के प्रदूषण के बारे में बताया गया है। वे प्रदूषण है- भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण।

(vi) वैज्ञानिकों ने मानसिक तनाव का मुख्य कारण क्या बताया है?

उत्तर: वैज्ञानिको मानसिक तनाव का मुख्य कारण प्रकृति में बना असंतुलन को बताया है।

(vii) प्रदूषण के बारे में किसने अखबार में महत्वपूर्ण लेख लिखा है?

उत्तर: प्रदूषण के बारे में श्री हरचरण लाल शर्मा जी ने प्रदूषण के ऊपर एक बहुत ही महत्वपूर्ण लेख लिखा है।

(viii) प्रभात और मानसी का साथ देने में कौन तैयार है और क्यों?

उत्तर: प्रभात और मानसी का साथ देने में ‘तोता’ तैयार है। क्योंकि उसे भी धरती की रक्षा करनी है।

(ix) प्रभात, मानसी और तोता एक-साथ कौन सी शपथ लेते हैं?

उत्तर: प्रभात, मानसी और तोता एक साथ शपथ लेते हैं-

न रहेगी धरती, तो न रहेंगे हम

आओ भाइयों, आओ बहनों,

वृक्ष लगाओ, धरती बचाओ

आज समय बहुत है कम

न रहेगी धरती तो न रहेंगे हम।

  1. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो:

उत्तर:

संतुलन: प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है।

प्रदूषण: आज वायु प्रदूषण चारों ओर फैल चुका है।

हरियाली: गांँव में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छाई रहती है।

आबादी: मनुष्य की आबादी बढ़ती ही जा रही है।

अंतरिक्ष: कल्पना चावला ने अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी।

विरासत: रमेश को विरासत में संपत्ति मिली है।

पास-पड़ोस: हमें पास-पड़ोस को भी गंदगी से बचाना है।

साफ-सुथड़ा: विद्यालय का परिवेश काफी साफ सुथड़ा है।

  1. व्याख्यामूलक प्रश्न:

(क) “दरअसल बिहू का असली मजा तो गांँव में मिलता है।”

(i) प्रस्तुत पंक्ति को किसने कब कहा?

उत्तर:

(ii) ‘असली मजा’ गांँव में ही क्यों मिलता है?

उत्तर:

(iii) उपयुक्त पंक्ति किस पाठ से उद्धृत है?

उत्तर:

(iv) शहर में क्यों असली मजा नहीं मिलती?

उत्तर:

(ख) “एक दिन ऐसा आयेगा कि गांँव के लोग फिर से गांँव की ओर चलने लगेंगे।”

(i) यह किसकी उक्ति है?

उत्तर: यह उक्ति मानसी की है।

(ii) ‘गांँव के लोग फिर से गांँव चलने लगेंगे’ का क्या मतलब है?

उत्तर:

(iii) इस पर तोते का क्या विचार है?

उत्तर:

(ग) “वह दिन दूर नहीं जब धरती से जीवन लुप्त हो जाएगा।”

(i) यह आशंका किसने व्यक्त की है?

उत्तर: यह आशंका मानसी ने व्यक्त की है।

(ii) ‘वह दिन दूर नहीं’ से किस दिन के बारे में बताया गया है?

उत्तर:

(iii) ‘धरती से जीवन लुप्त हो जायेगा’ का मतलब क्या है? लेखक इसके माध्यम से क्या बताना चाहते हैं?

उत्तर:

(iv) लेखक ने प्रस्तुत लेख में कितने प्रकार के प्रदूषण के बारे में उल्लेख किया है?

उत्तर:

(घ) “हमारी पर्यावरण ही हमारी रक्षा कवच है।”

(i) उपयुक्त पंक्ति का अर्थ समझा कर लिखो।

उत्तर:

(ii) पर्यावरण की रक्षा का दायित्व किस पर है?

उत्तर: पर्यावरण की रक्षा करने का दायित्व हम मनुष्यों पर है।

(iii) पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हम किस प्रकार सहयोग दे सकते हैं?

उत्तर:

  1. (क) निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो:

उत्तर:

दोस्त – मित्र

पानी – नीर

हवा – पवन

तोता – शुक

विद्यार्थी – छात्र

अखबार – समाचार

मुबारक – शुभकामना

स्वच्छन्द – निरंकुश

परिवेश – वातावरण

अकस्मात – अचानक

सारांश – मुख्य अंश

मुश्किल – जटिल

पीड़ा – कष्ट

कवच – ढाल

विद्यालय – पाठशाला

नदी – तरंगिनी

पहाड़ – गिरि

(ख) निम्नलिखित शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखो:

उत्तर:

संतुलन – असंतुलन

रफ्तार – धीमी

शुभ – अशुभ

स्वाधीन – पराधीन

स्वार्थ – निस्वार्थ

भविष्य – भूत

मुख्य – गौण

सहयोग – असहयोग

सफाई – गंदगी

प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष

(ग) निम्नलिखित शब्दों के वचन परिवर्तन करो:

उत्तर:

लता – लताएँ

सेना – सेनाओं

चुहिया – चुहियाँ

छात्र – छात्रगण

प्रजा – प्रजागण

मिठाई – मिठाईयांँ

टोपी – टोपियाँ

पत्ता – पत्ते

आदमी – आदमियों

पिता – पितागण

Author: Reetesh Das

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping