असम के संगीत-जगत के सितारे | Lesson 3 | Class 6 Hindi Answer Jatiya Bidyalay | Jatiya Bidyalay Class 6 Hindi Solution | Hindi Answer Assam Jatiya Bidyalay | AJB | Question Answer AJB | Assam Hindi

असम के संगीत-जगत के सितारे

Chapter 3

1. उत्तर लिखो:

(क) डॉ. भूपेन हजारिका का परिचय दो।

उत्तर: डॉ. भूपेन हजारिका असम तथा भारत के एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे, जिन्हें संगीत जगत का सम्राट भी कहा जाता है।

(ख) डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म कब और कहांँ हुआ था?

उत्तर: डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 में असम के सदिया नामक स्थान में हुआ था।

(ग) हाजरिका जी ने उच्च शिक्षा कहांँ से प्राप्त की?

उत्तर:  हजारिका जी ने उच्चतर माध्यमिक शिक्षा कॉटन कॉलेज से और स्नातक तथा स्नातकोत्तर की डिग्रियांँ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी।

(घ) डॉ. भूपेन हजारिका जी के संगीत जीवन के बारे में लिखो।

उत्तर: डॉ. भूपेन हजारिका जी को संगीत की प्रेरणा उनकी माता से मिली। 10 साल के उम्र में ही उन्होंने शंकरदेव और माधवदेव द्वारा विरचित बरगीतों को गाया। सन 1936 में उन्होंने अपना पहला गीत रिकॉर्ड किया। उसके बाद ‘इंद्रमालती’ फिल्में में ‘काषते कलची लई’ और ‘विश्व विजयी नवजवान’ यह दो गीत गाए। इस प्रकार उनकी संगीत की यात्रा चल पड़ी और आगे चलकर उन्होंने असमिया कथा हिंदी फिल्मों में भी कई सारे गीत गाए, जो आज भी उतना ही प्रसिद्ध है जितना कि उस समय हुआ करता था।

(ङ) डॉ. भूपेन हजारिका जी की मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर: उनकी मृत्यु 5 नवंबर सन 2011 को हुई थी।

(च) हजारिका जी कब बिष्णु प्रसाद राभा और ज्योति प्रसाद अगरवाला जी से मिले थे?

उत्तर: तेजपुर के एक संगीत कार्यक्रम  के दौरान उनकी मुलाकात असम के दो प्रसिद्ध व्यक्ति ज्योति प्रसाद अगरवाला और विष्णु प्रसाद राभा से हुई थी। तब उनकी उम्र सिर्फ 10 वर्ष की थी।

(छ) हजारिका जी के माता-पिता कौन थे?

उत्तर: हजारिका जी के पिता थे नीलकांत हजारिका और माता थी शांतिप्रिया हजारिका।

(ज) बरगीत किसे कहते हैं?

उत्तर: श्रीमंत शंकरदेव और श्रीमंत माधवदेव द्वारा विरचित आध्यात्मिक भाव तथा विशेष राग के साथ गाए जाने वाले गीतों को ही बरगीत कहा जाता है। उन बरगीतों में भगवान कृष्ण का गुणगान किया गया है। बरगीत की भाषा ब्रजावली है। सबसे पहला बारगीत शंकरदेव द्वारा रचित ‘मन मेरि राम चरनहि लागु’ है।

2. उत्तर लिखो:

(क) खगेन महंत जी असमीया संगीत की किस धारा के प्रमुख गायक रहे थे?

उत्तर: खगेन महंत जी असमीया संगीत के लोक गीतों के प्रमुख आख्यान थे।

(ख) खगेन महंत जी के पारिवारिक जीवन के बारे में लिखो।

उत्तर: खगेन महंत जी का जन्म असम के नगांँव जिले में हुआ था। उनके पिता थे हरेंद्रनाथ महंत और माता थी लक्ष्मीप्रिया देवी।

(ग) खगेन महंत जी कौन-से संगीत समुदाय के सदस्य बने थे?

उत्तर: खगेन महंत जी ‘हारमोनी’ संगीत समुदाय के सदस्य बने थे।

(घ) सन 1960 ई. के भाषा आंदोलन के दौरान आप किनसे मिले थे?

उत्तर: सन 1960 ई. में भाषा आंदोलन के दौरान वे बिष्णु प्रसाद राभा, हेमांग विश्वास तथा युगल दस से मिले थे।

(ङ) खगेन महंत जी कौन-कौन से सम्मान तथा पुरस्कारों के अधिकारी बने थे?

उत्तर: सन 1992 ई. को उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी’ पुरस्कार मिला। इसके अलावा सन 1994 ई. में ‘श्रीमयी पुरस्कार’ तथा सन 1999 ई. को ‘संगीताचार्य’ का सम्मान प्राप्त हुआ था।

3. उत्तर लिखो:

(क) प्रतिमा बरुवा पाण्डे जी का जन्म कब और कहांँ हुआ था?

उत्तर: प्रतिमा बरुवा पाण्डे जी का जन्म सन 1935 ई. के अक्टूबर महीने की 3 तारीख को कोलकाता में हुआ था।

(ख) प्रतिमा बरुव जी के पिताजी का नाम क्या था? 

उत्तर: प्रकृतिस चंद्र बरुवा।

(ग) प्रतिमा पांडे जी कौन से गीतों के लिए अधिक लोकप्रिय रही?

उत्तर: प्रतिमा पांडे जी गोवालपरीया लोकगीतों के लिए बहुत अधिक लोकप्रिय रही।

(घ) प्रतिमा बरुवा पांडे जी की मुलाकात डॉ. भूपेन हजारिका जी से कब और कैसे हुई थी?

उत्तर: सन 1955 ई. में डॉ. भूपेन हजारिका एक सामाजिक कार्य में भाग लेने के लिए गौरीपुर गए थे, तब  प्रतिमा जी ने अपनी सुरीली आवाज में गोवालपरिया बोली में एक लोकगीत गाया, जिसे सुनकर हजारिका जी बहुत मोहित हो गए थे।

(ङ) प्रतिमा बरुवा पांडे जी को अपनी गायिका के लिए कौन-कौन से पुरस्कारों से सम्मानित किया गया?

उत्तर: प्रतिमा बरुवा पांडे जी को अपनी गायिका के लिए ‘पद्मश्री’ और ‘संगीत नाटक अकादमी’ जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

4. व्याकरण:

(क) निम्नलिखित मुहावरों से वाक्य बनाओ:

(i) श्री गणेश करना:- श्याम ने आज अपने नए दुकान का श्रीगणेश किया है।

(ii) आंखों का तारा:- हर बच्चा अपनी मांँ के लिए आंखों का तारा होता है।

(iii) ईद का चांँद होना:- जबसे रमेश विदेश गया है वह ईद का चांँद हो गया है।

(iv) पानी पानी होना:- झूठ पकड़े जाने पर रमेश शर्म से पानी पानी हो गया।

(ख) वाक्य बनाओ:

(i) प्रशिक्षण: वह संगीत के लिए अपने गुरु से प्रशिक्षण ले रहा है।

(ii) प्रशंसा: इस बार अच्छे नंबर आने पर शिक्षक ने रमेश की प्रशंसा की।

(iii) मशहूर: असम चाय पत्ती के लिए मशहूर है।

(iv) लोकप्रिय: अपने अच्छे व्यवहार के कारण रमेश सबके लिए लोकप्रिय है।

(ग) दो दो पर्यायवाची शब्द लिखो:

उत्तर:

       मधुर – प्यारा, सुगंधी

       प्रसिद्ध – मशहूर, विख्यात

       पिता – बाप, पितृ

       मांँ – माता, अम्बिका

       मृत्यु – मौत, देहांत

Reetesh Das

M.A in Hindi

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping