🎉 Welcome to Shop.MightLearn.com   |   🔖 Combo Offers Available   |   📚 Trusted by 10,000+ Students   |   ✨ New Stock Just Arrived!
🎉 Welcome to Shop.MightLearn.com   |   🔖 Combo Offers Available   |   📚 Trusted by 10,000+ Students   |   ✨ New Stock Just Arrived!

NCERT Class 9 Hindi Chapter 16 Question Answer। यमराज की दिशा। Hindi Medium

1. कवि को दक्षिण दिशा पहचानने में कभी मुशिकल क्यों नही हुई?

उत्तर: कवि को दक्षिण दिशा पहचानने में इसलिए कभी मुश्किल नहीं हुई क्योंकि कवि की माँ ने उसे समझाया था कि दक्षिण दिशा में पैर करके सोना नही चाहिए। दक्षिण दिशा मृत्यु की दिशा हैं।

2. कवि ने ऐसा क्यों कहा कि दक्षिण को लाँघ लेना संभव नहीं था?

उत्तर:कवि ने कहा कि दक्षिण को लाँघ लेना संभव नहीं था –क्योंकि पृथ्वी गोल है। किसी भी एक दिशा में लगातार चलने से व्यक्ति फिर वहीं जगह आ जाता हैं। । यही बात दक्षिण दिशा पर भी लागू होती है। 

3. कवि के अनुसार आज़ हर दिशा दक्षिण दिशा क्यों हो गई है?

उत्तर: लेखक की माँ ने उसे जब दक्षिण दिशा की बात  बताया था तब से लेकर आज  तक की परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं। सभ्यता का विकास खतरनाक दिशा की ओर बढ़ता गया। आज लोगों की सामाजिक सोच और मानवीय मूल्यों में परिवर्तन आ गया है।

4. भाव स्पष्ट कीजिए-

सभी दिशाओं में यमराज के आलीशान महल हैं

और वे सभी में एक साथ

अपनी दहकती आँखों सहित विराजते हैं

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियों का भाव यह हैं कि आज मनुष्य समाज के किसी भी कोने में सुरक्षित नही हैं। आजकल जहा देखों वहा आतंक तथा हिंसा यमराज का चेहरा बने बैठे हैं। उन्होंने यमराज के रुप में आज संपूर्ण सृष्टि पर  कब्जा कर लिया है।

Shopping Basket
0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop