🎉 Welcome to Shop.MightLearn.com   |   🔖 Combo Offers Available   |   📚 Trusted by 10,000+ Students   |   ✨ New Stock Just Arrived!
🎉 Welcome to Shop.MightLearn.com   |   🔖 Combo Offers Available   |   📚 Trusted by 10,000+ Students   |   ✨ New Stock Just Arrived!

NCERT class 7 ( Durva ) chapter। चिड़िया और चुरूंगुन उत्तर । Hindi Medium

 chapter- 1 

चिड़िया और चुरूंगुन उत्तर

1. नमूने के अनुसार लिखो

          नमूना                         छोड़ घोंसला बाहर आया,

                                             दखी डालें, देखे पात।

                                             चुरूंगुन घोंसला छोड़कर बाहर आया। उसने डालें और पत्ते देखे।

क) डाली से डाली पर पहुँचा,

       देखी कलियाँ देखे फूल।

उत्तर : चुरुंगुन एक डाल से दूसरी डाल पर जा रहा है। उसने फूल और कलियाँ देखीं।

ख) खानेगाने के सब साथी, 

      देख रहे हैं मेरी बाट।

उत्तर : चुरुंगुन की उम्र के अन्य चूजे उसके संग खेलने कूदने के लिए उसकी राह देख रहे हैं।

ग) कच्चेपक्के फल पहचाने, 

      खाए और गिराए काट।

उत्तर : चुरुंगुन ने कुछ फल खाए और कुछ फल काट कर जमीन पर गिरा दिया। इसके जरिये उसे कच्चे और पके हुए फलों की पहचान हो चुकी है।

घ) उस तरु से इस तरु पर आता,

      जाता हूँ धरती की ओर।

उत्तर : चुरुंगुन एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाता है। कभी कभी वह धरती की ओर भी चला जाता है।

2. कविता से

क) चुरुंगुन अपने ‘उड़ने’ के बारे में बार– बार अपनी माँ से क्यों पूछता है ?

उत्तर : चुरूंगुन में बालसुलभ जिज्ञासा कूट-कूटकर भरी है। अब उसके लिए सब कुछ नया है. हल्की सी सांस लेते ही उसे महसूस होता है कि वह उड़ रहा है। अपनी जिज्ञासा को शांत करने के उद्देश्य से वह बार-बार अपनी मां से ‘उड़ान’ के बारे में पूछता है।

ख) चुरुंगुन को कौनकौन सी चीजें अच्छी लगती हैं ?

उत्तर चुरून्गुन को पत्तों की सरसराहट में संगीत सुनाई देता है। उन्हें फल खाना पसंद है. उसे एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाना पसंद है। उसे धरती पर जाकर अनाज चबाना पसंद है।

ग) चुरुगुन अभीअभी अपने घोंसले से निकला है। फिर भी वह पूरी दुनिया के बारे में जानना चाहता है। तुम किन चीजों के बारे में जानना चाहते हो ?

उत्तर : मेरी उम्र के किशोर लड़के और लड़कियों की तरह, मेरा मन भी अपार जिज्ञासा से भरा हुआ है। मैं ब्रह्मांड के बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं। जब मैं तारों से भरे आकाश को देखता हूँ तो सोचने लगता हूँ कि आकाश में कितने तारे हैं और कितनी आकाशगंगाएँ हैं। मैं जानना चाहता हूं कि ब्रह्मांड कैसे बनाया गया और सौर मंडल का निर्माण कैसे हुआ।

3. क्रम से लगाओ

नीचे कुछ चीज़ों के नाम लिखे हैं। चुरुंगुन ने पहले किसे देखा? क्रम से लगाओ।

                    फूल, पात, फुनगी, डाल, फल, कलियाँ,

धरती, साथी, तरु, दाना, गगन

उत्तर : डाल, पात, कलियाँ, फूल, फुनगी, फल, साथी, तरू, धरती, दाना गगन।

4. और चुरूंगुन उड़ गया

उड़ने के बाद चुरुंगुन कहाँकहाँ गया होगा? उसने क्याक्या देखा होगा?

अपने शब्दों में लिखो।

उत्तर : उड़ने के बाद चुरुंगुन बगीचों, घरों और मैदानों में चला गया होगा। उसने रंग-बिरंगे फूल, बच्चे, लोग, पानी, जानवर और अन्य जातियों के पक्षियों को देखा होगा। ये सब देखकर उसे हैरानी भी हुई होगी और ख़ुशी भी आया होगी।

5. वचन बदलो

उत्तर :

एकवचन               बहुवचन

घोसला        –          घोंसले, घोंसलो

डाल           –   डालें, डालों

बात           –  बातें, बातों

कली         –   कलियाँ, कलियों

फूल          –       फूलों

फल          –  फलों

साथी         -साथीयों

          तरु           –    तरूओं

          दाना         -दाना

          डैना         –   डैने 

 6. बार-बार बोलो और प्रत्येक शब्द से वाक्य बनाओ

                      डाल    ढाल

                      बात   – भात 

                      फूल  –  मूल

                      दाना  – धान

                      फल  – पल

उत्तर :

डाल- ढाल

डाल – आम कि डाल पर एक चिड़िया का घोसला हैं।

ढाल  – युद्ध पर सौनिक ढाल और तलवार से लड़ाई करते हैं।

बात- भात

बात – चुमु और चुनु हर बात पर झगड़े करते हैं।

भात – बिना रोज दाल-भात खाकर स्कुल जाति हैं।

फूल-मूल

फूल – गुलाब को फूलों कि राणी कहते हैं।

मूल – गुस्सा हर झगड़े का मूल है।

दाना- धान

दाना – रहिम रोज अपने गाय को दाना खिलाति है।

धान – धान के खेत लहलहा रहे हैं।

फल- पल

फल – इन्तजार का फल मीठा होता।

पल – हर पल हमारे लिए कीमती है।

Shopping Basket
0
    0
    Your Cart
    Your cart is emptyReturn to Shop